Hardoi News: पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: बेहंदर। एक युवक का गांव के बाहर एक पेड़ से मंगलवार को शव लटकता मिला। सूचना पर कासिमपुर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कासिमपुर थानाक्षेत्र के दिवारी गांव निवासी 35 वर्षीय अमित का मंगलवार को गांव के बाहर एक पेड़ से रस्सी से लटकता शव पाया गया। सूचना पर कासिमपुर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया हर पहलुओं पर जांच पड़ताल कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी कमला कुछ समय से मायके में रह रही थी। दोनों से अभी तक कोई संतान नहीं है। कासिमपुर इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.