Hardoi News: पेड़ से फंदे पर लटका मिला किसान का शव, हत्या का आरोप
हरदोई, सितम्बर 11 -- Hardoi News: सांडी। खेरवा अमजदपुर गांव में गुरुवार शाम बुजुर्ग किसान ब्रजराज सिंह (60) का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। बेटे ने गांव के ही तीन लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वह खेती करते थे। बेटे राहुल के मुताबिक, गुरुवार शाम पिता खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात गांव के बाहर नीम के पेड़ पर उनका शव गमछे के फंदे से लटका मिला। राहुल ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले गांव के तीन लोगों ने उनके पिता से मारपीट की थी। इसी रंजिश में तीनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.