हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा निवासी मजदूर शकील (40) पुत्र गुलाम नबी की पेड़ की डाल गिरने से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को शकील मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। गांव के किनारे खड़े गूलर के पेड़ की डाल खींचने के दौरान अचानक डाल उनके ऊपर गिर गई। हादसे में शकील गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए। गुरुवार को तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दवा लेने के बाद परिजन उन्हें घर वापस ले आए। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घर पर शकील की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का विवाह बिलग्राम क्षेत्र के मो. रसायतगंज निवासी जुवेरा के स...