Hardoi News: पेड़ की डाल एचटी लाइन पर गिरने से आठ खंभे टूटे, दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: मल्लावां। तेज बारिश के दौरान तेरवाकुल्ली-मटियामऊ मार्ग पर एक नीम के पेड़ की डाल 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर गिर गई। हादसे में आठ बिजली के खंभे टूट गए और दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। घटना मल्लावां सब स्टेशन के राघोपुर-मटियामऊ फीडर क्षेत्र में तेरवाकुल्ली के पास आबादी वाले इलाके में हुई। बताया गया कि जिस नीम के पेड़ की डाल बिजली लाइन पर गिरी, उसे स्थानीय लोग 'हरदेव राजा' के नाम से जानते थे। सूचना पर विद्युत विभाग के लाइनमैन प्रमोद और बृजेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर गिरी नीम की डाल को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द नुकसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.