Hardoi News: पेंशनर्स की समस्याएं सुनीं, समाधान के दिए निर्देश
हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: हरदोई। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को एसपी ने जनपद के विभिन्न थानों के पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने पेंशनर्स की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। गोष्ठी में एसपी अशोक कुमार मीणा ने रिटायर पुलिसकर्मियों से पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बने रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस पेंशनर्स का अनुभव विभाग के लिए महत्वपूर्ण है। समय-समय पर उनके सुझावों का लाभ लिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशनर्स की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उपस्थित पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं और सुझावों की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पेंशनर समाज की बैठक में संगठन की मजबूती का संकल्प्
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.