हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: हरदोई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत की वार्षिक प्रतिनिधि सभा रविवार को सुबह 10 बजे एमपी मैरिज लॉन में होगी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल राजीव पंत मुख्य अतिथि होंगे। प्रांत अध्यक्ष कर्नल बीरेन्द्र सिंह तोमर समेत कई पदाधिकारी शामिल होंगे। अवध प्रांत के 12 जिलों से पूर्व सैनिक और मातृ शक्ति कार्यक्रम में पहुंचेंगे। समारोह में शहीदों की पत्नियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन हरदोई जिले की टीम कर रही है। यह जानकारी जिला अध्यक्ष अवशेष कुमार सिंह फौजी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...