हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: कछौना, संवाददाता। ग्राम सुठेना निवासी ब्लाक प्रमुख के परिवार के पूर्व सैनिक रामनंदन कनौजिया के घर हुई लाखों की चोरी समेत चार वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी की इन वारदात को अंजाम देने वाले सुठेना गांव के ही एक शातिर युवक समेत दो चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने नकदी समेत लाखो के कीमती जेवरात बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर सुठेना निवासी शातिर विनायक पुत्र विनोद शर्मा और सण्डीला के मंगल बाजार निवासी पारस पुत्र अशोक को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विनायक ने अपने साथी पारस के साथ मिलकर बीते 24 जून को अपने ही गांव के निवासी पूर्व सैनिक रामनंदन कनौजिया के घर से रात के अंधेरे में डेढ़ लाख की नकदी समेत सोने व चांदी के आभूषणों को पार कर दिया था। इसके बाद शातिरों ने मतुआ निवासी इरफान व व...