हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: हरदोई। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्षों का गमछा एवं सम्मान-पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं रणनीति पर विस्तार से मंथन हुआ। वरिष्ठ नेताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, विद्याराम वर्मा, रामऔतार शुक्ला, गंगा सिंह चौहान एवं राजीव रंजन मिश्रा उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अनुभव संगठन की अमूल्य धरोहर है। उनके ...