Hardoi News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन पर शोक जताया
हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: मल्लावां। क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार उर्फ नथुन्नी का शनिवार सुबह तीन बजे लंबी बीमारी के चलते उनके निजी आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, अरविंद कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार मेहंदी घाट पर किया गया। पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विजय त्रिपाठी, समाजसेवी विशाल जायसवाल, सपा नेता मोनू त्रिपाठी, मनोज अग्निहोत्री, अतुल शुक्ला और अनुराग मिश्रा समेत तमाम लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.