Hardoi News: पुलिस पिकेट से महज 100 मीटर दूर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास
हरदोई, नवम्बर 2 -- Hardoi News: हरदोई/अहिरोरी, संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हांस बरौली बाजार में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात चोरों ने पुलिस पिकेट से महज 100 मीटर दूर स्थित मां विंध्यवासिनी ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बना लिया। चोर शटर काटकर दुकान में चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच पड़ोस के दुकानदार की नींद खुल गई। आहट होने पर चोर मौके से भाग निकले। गनीमत रही कि समय रहते जानकारी होने से चोरी की बड़ी वारदात टल गई। हांस बरौली बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी पहले से ही परेशान हैं। करीब 15 दिन पहले चोरों ने बाजार में एक दुकान से लाखों रुपये का सामान और नकदी पार कर दी थी। इस घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। अब ज्वेलर्स की दुकान में चोरी के प्रयास ने व्यापारियों की चिंता और बढ़ा दी है। बाजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.