Hardoi News: पुलिस ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर बांटे फल
हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: हरदोई। शिवभक्ति में डूबे कांवड़ियों का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी क्रम में शहर कोतवाल संजय त्यागी और यातायात निरीक्षक ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को फल वितरित किए गए। पुलिस की इस पहल से कांवड़ियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरे मार्ग पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रमुख चौराहों, मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पहले से ही कांवड़ मार्ग और फुटपाथों से अतिक्रमण हटवाया, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन निर्बाध बना रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर कोर कमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.