Hardoi News: पुलिस जांच में फर्जी निकली चोरी की कहानी, अपनों ने ही रची साजिश
हरदोई, अगस्त 23 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। चौधरियापुर तिराहा स्थित बंद मकान में करीब चार लाख रुपये के जेवर, नकदी और पीतल के बर्तन चोरी होने की घटना पुलिस जांच में फर्जी निकली। पुलिस की शुरुआती जांच में छत के जाल पर लगे ताले पर काटे जाने के कोई निशान नहीं मिले। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी किसी संदिग्ध के आने-जाने का फुटेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो चोरी की कहानी बनावटी निकली। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि घर के ही किसी व्यक्ति ने माल पार कर चोरी का स्वांग रचा था। पुलिस के अनुसार मामला अमानत में खयानत का सामने आया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ताला तोड़कर छह लाख का जेवर-नकदी चोरी, छह पर केस फिलहाल मुकदमा खत्म कर दिया गया है। हालांकि घटना को अंजाम देने वाला कौन था, पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.