Hardoi News: पुलिस चौकी से चंद कदम दूर दो दुकानों के ताले टूटे, नकदी व सामान चोरी
हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: हरदोई। प्रताप नगर चौराहे पर पुलिस पिकेट के पास चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पार कर लिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और अब तक किसी मामले का खुलासा न होने से व्यापारियों में दहशत और पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। दो दिनों से हो रही हल्की बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने फिर चोरी करके पुलिस को सीधी चुनौती दी है। घटना से व्यापारियों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। थाना कछौना के गांव मवई निवासी राहुल वर्मा की प्रताप नगर चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग एवं ऑनलाइन पेमेंट की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह दुकान पहुंचे तो ताले टूटे मिले। दुकान से मोबाइल रिपेयरिंग मशीन, 8-10 मोबाइल और करीब आठ हजार रुपये नकदी गायब थे। वहीं पड़ोस में स्थित बेनीगंज के मुरावन टोला निवासी मेराज पुत्र अजीज की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.