Hardoi News: पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, दो पर रिपोर्ट
हरदोई, अक्टूबर 19 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम हजरतपुर में पुरानी रंजिश को लेकर महिला से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामबेटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अक्टूबर को परिवार के ही शिवशंकर ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर शिवशंकर और सुदामा ने लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। इससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि दोनों ने जान-माल की धमकी भी दी। इलाज कराने के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.