हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: पचदेवरा। ग्राम बरुआरा निवासी सुशील कुमार ने बताया कि 22 जुलाई की शाम करीब सात बजे उनके सगे भाई छोटेलाल पुरानी बातों को लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि छोटेलाल, उनकी पत्नी चम्पा देवी, साले रोहित व मुनेन्द्र तथा ससुर वेदराम निवासी ग्राम खिरिया, थाना पसिगंवा लखीमपुर खीरी ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचीं प्रार्थी की मां मुन्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना में सुशील कुमार और उनकी मां को चोटें आईं। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, चार पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश म...