Hardoi News: पुरानी रंजिश में बाइक रोककर युवक से मारपीट, नौ के खिलाफ मुकदमा
हरदोई, अगस्त 15 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर बाइक रोककर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मल्लावां कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बे के लाला बाजार निवासी दिव्यांशु राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे वह अपने भाई अंशु और मोहिउद्दीनपुर निवासी दोस्त परवेज के साथ तेजीपुर में एक मित्र से मिलकर वापस लौट रहा था। आरोप है कि उत्सव गेस्ट हाउस के सामने पहुंचते ही सतीश उर्फ टेनी, विवेक यादव, विजय, राहुल समेत चार अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दिव्यांशु को चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.