Hardoi News: पीडब्ल्यूडी भूमि पर धान रोपकर किए कब्जे को हटवाया
हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: सांडी। बीते ढाई साल से अधूरी पड़ी पीडब्ल्यूडी सड़क के बीच छूटी जमीन पर आने-जाने में दिक्कत की एसडीएम से शिकायत पर जांच के बाद राजस्व टीम के चिन्हांकन के बाद दबंगों ने धान रोपकर कब्जे का प्रयास किया। इस पर एसडीएम के आदेश पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मौजूदगी में उक्त जमीन को जेसीबी चलवा कर मुक्त कराया। हालांकि कुछ महिलाओं ने विरोध किया पर पुलिस ने सख्ती कर विरोध शान्त कराया। नायब तहसीलदार मुकेश चौधरी ने बताया कि भूमि को कब्जामुक्त करवाकर पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंप दी गई है। संयुक्त ग्रामसभा के दौरान गांव गंजरी से मदारपुर जाने वाली चकरोड को मनरेगा योजना से चौड़ी कर दोनों गांवों के ग्रामीणों के आने-जाने को सुगम बनाया गया था। करीब ढाई साल पहले बंटवारे के बाद ग्रामसभा गंजरी में सीसी रोड के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.