हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: सांडी। ब्लॉक मुख्यालय पर बने जर्जर आवासों को ध्वस्त कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के कई निरीक्षण और रिपोर्ट भेजे जाने के बाद मंगलवार को पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जर्जर घोषित आवासों का निरीक्षण कर ध्वस्तीकरण के लिए मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की। पीडब्ल्यूडी के जेई रोचक पुरी ने बताया कि इन आवासों को कंडम घोषित कर ध्वस्त कराया जाएगा। इसके बाद नए आवासों का निर्माण कराया जाएगा। वर्ष 1955 में ब्लॉक के मुख्य भवन के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों के रहने के लिए करीब एक दर्जन आवास बनाए गए थे। लगातार देखरेख और मरम्मत के अभाव में मुख्य भवन और बीडीओ आवास के अलावा बीओ पीआरडी आवास, कैफेटेरिया समेत अन्य आवास भी जर्जर हो चुके हैं। इनमें से कई आवासों का अभी भी कार्यालय या आवास के रूप में इस्तेमाल किया जा रह...