हरदोई, अक्टूबर 8 -- Hardoi News: कछौना। कस्बे की पीएनबी बैंक खाते से शातिरों ने दो ट्रांजेक्शन के जरिये 1.69 हजार पार कर दिए। खाता धारक युवक को जब इसकी भनक लगी तो पीड़ित ने स्थानीय कोतवाली पहुंच कर अज्ञात शातिरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। स्थानीय ग्राम सुठेना निवासी मो.मुईद पुत्र रहीश ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि उनका खाता कछौना की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में स्थित है। अज्ञात शातिरों ने बीते 30 सितंबर को 97 हजार रुपये व बीते एक अक्टूबर को 72 हजार रुपये खाते से पार कर दिए। पीड़ित मुईद के अनुसार अब मोबाइल पर जब मैसेज आया तो इसकी जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- Barabanki News: दो बैंक खातों को साइबर ठगों ने बनाया निशाना, 5.83 लाख रुपये पार पीड़ित ने स्थानीय बैंक शाखा से लेकर कोतवाली तक चक्कर लगाकर अज्ञात शातिरों के विरुद्ध मामला दर्ज करा...