हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। रविवार को आरआर इंटर कॉलेज के केंद्र पर परीक्षा देने के बाद निकले छात्रों ने प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताया। परीक्षार्थियों के मुताबिक प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के दायरे में ही रहा। अधिकांश सवाल सामान्य स्तर के थे, हालांकि कुछ विषयों में प्रश्नों को घुमाकर पूछा गया, जिससे उन्हें हल करने में थोड़ा अधिक समय लगा। परीक्षार्थियों का कहना था कि जिन अभ्यर्थियों ने पाठ्यक्रम के अनुसार नियमित तैयारी की थी, उनके लिए प्रश्नपत्र ज्यादा कठिन नहीं रहा। परीक्षार्थियों के मुताबिक सामान्य अध्ययन, सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों से पूछे गए अधिकतर प्रश्न परिचित स्तर के थे। गणित के कुछ प्रश्नों में विकल्पों के बीच अंतर कम होने की वजह से उन्हें हल करने में सावधानी बरतनी पड़ी। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि आसान प्रश्न...