Hardoi News: पीईटी में अधिकतर प्रश्न आसान, करेंट अफेयर्स ने उलझाया
हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। नौ परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। पहली पाली में 1259 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 2773 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस पाली में कुल 4032 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। अधिकांश के अनुसार हिंदी, सामान्य अध्ययन और रीजनिंग के प्रश्न आसान रहे, जबकि करेंट अफेयर्स के कुछ सवालों ने उलझाया। गणित के कुछ प्रश्न हल करने में भी अपेक्षा से अधिक समय लगा। दूसरी पाली में भी 4032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1216 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए, जबकि 2816 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और जांच के विशेष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.