हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: पिहानी। आखिरकार जिम्मेदारों ने वाहन चालकों को हो रही परेशानी का संज्ञान लेते हुए हाईवे पर हुए गड्ढों को समतल करने का काम शुरू करा दिया। लोगों का कहना कि इससे वाहन चालकों को सहूलियत होगी। दरअसल जहानीखेड़ा क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इससे वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। रोज गुजरने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को हादसे की आशंका रहती थी। कई इसके कारण चोट भी खा रहे थे। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने जहानीखेड़ा में हाईवे पर गड्ढे दे रहे सफर में हिचकोले शीर्षक से खबर प्रकाशित करते हुए लोगों को होने वाली परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गड्ढा मुक्त होने लगी सड़के, सुगम बनेगा यातायात मामले को संज्ञान लेते हुए...