Hardoi News: पिहानी में सर्पदंश से सिमौर गांव में किशोर की मौत
हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: पिहानी। थानाक्षेत्र के सेमरापुरवा मजरा सिमौर गांव निवासी एक 14 वर्षीय किशोर के सांप ने डंस लिया। इससे उसकी मौत हो गयी। गांव निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र आदर्श अपनी मौसी सरस्वती निवासी ग्राम झपका थाना बेहटागोकुल के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार के शाम करीब चार बजे सांप ने डंस लिया था। इलाज के लिए पिहानी सीएचसी लाये जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। यह भी पढ़ें- सांप के डसने से सात साल की बच्ची की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.