Hardoi News: पिहानी में सर्पदंश से ग्रामीण की मौत
हरदोई, जुलाई 20 -- Hardoi News: पिहानी। जहानीखेड़ा गांव में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति को सांप ने डंस लिया। पिहानी मोड़ के पास जहानीखेड़ा गांव निवासी रामू मां के साथ झोपड़ी में रहता था। सोमवार की सुबह सोकर उठा तभी पड़ोस में बक्से के नीचे बैठे सांप ने पैर में डंस लिया। जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ फूंक कराने में जुट गए और इधर-उधर भटकने लगे। इस दौरान युवक की हालत बिगड़ती चली गई। बाद में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। युवक अविवाहित था। मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.