Hardoi News: पिहानी में निकाली गई तिरंगा यात्रा
हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: पिहानी। हर घर तिरंगा अभियान और अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सरदार पटेल चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा की शुरुआत विधायक श्यामप्रकाश ने की। तिरंगा यात्रा कटरा बाजार सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए जूनियर हाईस्कूल के निकट शहीद स्तंभ पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। देश प्रेम के गीत और नारों के साथ उत्साहपूर्वक लोग बढ़ते जा रहे थे। इस यात्रा में स्कूली बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। ईओ अमित कुमार सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि सैफ सईद खां, विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा, विपिन मिश्रा, गौरव गुप्ता,अरुण गुप्ता,भुट्टू खां, विमलेश तिवारी,नीरज सिंह, रामदास कटियार,गोपाल अवस्थी, अरुण अग्निहोत्री आदि रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: आजादी का अमृत महोत्सव: आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.