Hardoi News: पिहानी में तालाब में घास निकालते समय डूबने से मौत
हरदोई, सितम्बर 16 -- Hardoi News: पिहानी। थानाक्षेत्र के पुरवा हफीजुद्दीनपुर गांव में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पत्नी माया ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि मंगलवार को उसका पति सुनील दूल्हापुर गांव के रघुनाथ के पट्टे के तालाब में सिंघाड़ा की रखवाली ठेके पर कर रहा था। तालाब में घास निकालते समय तालाब में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटे व चार बेटियां है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: तालाब में डूबने से मजदूर की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.