हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: पिहानी। जहानीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के अम्बारी गांव निवासी दिवाकर सिंह ने एक कोयला व्यापारी पर मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सीताराम ब्रिक फील्ड का संचालन करते हैं। उन्होंने साल 2023 में कोयला का व्यापार कर रहे देवमनी पांडेय को एक लाख रुपया कोयला के लिए दिया था। लेकिन न तो उन्हें कोयला दिया और न ही पैसे वापस किये। एक साल से थाने के चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने एसपी के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: रतनी सीओ पर डीएम ने लगाया पांच हजार रुपए जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...