हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: पिहानी। एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीतापुर के पिसावां थानाक्षेत्र के पेंदारी गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसकी बहन फुल्लन की शादी दो साल पहले पिहानी कोतवाली के कालाबोझ गांव के ओमकार से हुई थी। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बहन ने जहर खा लिया। इसे अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया था। हरदोई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...