Hardoi News: पिहानी मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: शाहाबाद। पिहानी मार्ग पर लोनी चीनी मिल से कुछ आगे मंदिर के पास शुक्रवार को शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग के दोनों ओर आवागमन बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। बारिश के बीच बाइक सवार किसी तरह पेड़ के आसपास से निकलते रहे, लेकिन टेंपो, ई-रिक्शा और बड़े वाहन रास्ते में फंस गए। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ हटाए जाने तक यातायात प्रभावित रहा। तैयार गन्ने की फसल गिरने से किसानों को भी नुकसान की चिंता सता रही है। क्षेत्र के किसान गन्ने की आपूर्ति डीसीएम श्रीराम लि. लोनी हरियावां और रूपापुर चीनी मिलों को करते हैं। फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। तहसील परिसर के आसपास रोजाना रहने वाली चहल-पहल भी बारिश के कारण गायब रही।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.