Hardoi News: पिहानी कस्बे में खड्डी वाले ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ता झेल रहे कटौती
हरदोई, अगस्त 31 -- Hardoi News: पिहानी। रविवार की रात और सोमवार दिन में अघोषित बिजली कटौती से लोग बिलबिला उठे। घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं का बुरा हाल रहा। रविवार की रात 33 केवीए लाइन का जंफर जल जाने से बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी में बिजली गायब होने से लोग परेशान हो उठे। कई घंटों बाद करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान बिजली विभाग के बने व्हाट्सएप ग्रुप पर लोग बिजली की अपडेट पूछते और सवालिया निशान खड़ा करते हुए नजर आए। सोमवार की सुबह लगभग दस बजे बिजली फिर गुल हो गई, जो करीब ढाई बजे बहाल हो सकी। जेई अजय कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त स्थान सहित नगर में कई स्थानों पर शीघ्र ही अतिरिक्त 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.