हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के बंदरिया बंजारनपुरवा में सोमवार रात कच्ची दीवार गिरने से घायल 18 माह की मासूम निशा ने 21 घंटे चले इलाज के बाद मंगलवार की देर रात में दम तोड़ दिया। हादसे में उसके पिता महबूब की मौके पर मौत हो गई थी। पिता के बाद बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मलबे में दबकर घायल हुई मां नफीसा का इलाज अभी चल रहा है। दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण बंदरिया बंजारनपुरवा निवासी चूड़ी विक्रेता महबूब की झोपड़ी की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई थी। हादसे के समय घर से बाहर गए दो मासूम बच्चों की किस्मत से जान बच गई। वहीं महबूब, उसकी पत्नी नफीसा और बेटी निशा मलबे की चपेट में आ गए। महबूब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में निशा और नफीसा को अस्पताल ले जाया गया था। 21 घंटे तक जिंदगी ...