हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: पाली। गांव कहारकोला निवासी शेर सिंह रैदास ने अपने पिता और दो भाइयों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर कार्रवाई कर रही है। शेर सिंह ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव में उसके पिता विष्णु रैदास और भाई शिशुपाल, वीरेश ने उसके हिस्से के पेड़ बिक्री कर दिए। जब उसने अपना हिस्सा मांगा तो उक्त लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पत्नी बचाने आई तो उसे भी पीटा। इस दौरान सिर, चेहरे और पैर में चोट लग गई। शोरगुल सुनकर पड़ोसियों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियोग दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...