हरदोई, सितम्बर 18 -- Hardoi News: हरदोई/सांडी। भैंस चराकर गुरुवार शाम को घर लौट रहे युवक को जावेद ऑटोमोबाइल्स के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मोहल्ला सरमुल्लागंज निवासी राजेश उर्फ रिंकू भैंस पालकर दूध बेचने का काम करता था। इसी से वह पत्नी बबली और दो बच्चों की परवरिश कर रहा था। बताया गया कि दो भाइयों में उसके हिस्से में करीब सवा दो बीघा खेत है। गुरुवार शाम वह खेत से भैंस चराकर दहर पुलिया की ओर से घर लौट रहा था।

हादसे का विवरण जावेद ऑटोमोबाइल्स के सामने पीछे से आए दूध केन लदे पिकअप लोडर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर ...