Hardoi News: पिकअप की टक्कर से पुत्र की मौत, मां-बाप जख्मी
हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई। लोनार थानाक्षेत्र में हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी वंदना सिंह पति सोमेंद्र के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थीं। बाइक पर साथ में तीन माह का बेटा उत्कर्ष भी सवार था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद बच्चे ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.