Hardoi News: पिकअप की टक्कर से पिता की मौत, बेटी घायल
हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। लकड़ी लदे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उनकी पांच वर्षीय बेटी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। जल्लामऊ निवासी संतोष सक्सेना अपनी पांच वर्षीय बेटी दुर्गा को बाइक पर बैठाकर हरपालपुर थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी भांजे सुभाष के बेटे के अगियारी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वरंडारी से पहले ईंट भट्ठे के पास सामने से आए लकड़ी लदे पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर सुभाष परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.