हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: हरदोई। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत शनिवार को बिलग्राम तहसील में पिंक समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई कर उनके समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार गौतम, उपजिलाधिकारी बिलग्राम और क्षेत्राधिकारी बिलग्राम की मौजूदगी में तहसील क्षेत्र के थानों की मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। उन्हें साइबर सुरक्षा के उपायों और विभिन्न आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सहायता के लिए उपलब्ध सेवाओं ...