हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम हरदोई क्षेत्र यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो नई बस सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि हरदोई से पाली, पचदेवरा, कटरा, बरेली और पीलीभीत होते हुए टनकपुर पूर्णागिरि तक नई बस सेवा शीघ्र संचालित की जाएगी। इसके लिए समय सारणी तैयार की जा रही है। किराया निर्धारण की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। दूसरी नई सेवा पाली से हरपालपुर, बिलग्राम, माधवगंज और उन्नाव होते हुए कानपुर तक शुरू की जाएगी। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, कर्मचारी, व्यापारी और अन्य यात्री आवागमन करते हैं। नई बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी तथा निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दोनों...