हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: पाली। मोहल्ला आबिद नगर निवासी आलिमा पत्नी आलोनवी ने थाने पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 31 जुलाई को दिन में तीन बजे के आसपास वह बाबू खां के भट्ठे के पास बकरी चरा रही थी। उसी समय मोहल्ला निवासी निसार और असद ने आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों ने डंडे से मारना-पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसके शरीर पर चोट आई है। रास्ते से निकल रहे राहगीरों ने बचाया तब दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर दो लोगों पर मारपीट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...