हरदोई, अक्टूबर 5 -- Hardoi News: पाली। विकास खण्ड भरखनी में तैनात ग्राम पंचायत सचिव पवन कुमार वर्मा निवासी ग्राम बरौनियां शाहाबाद का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह जुलाई 2024 से भरखनी ब्लॉक में तैनात थे और वर्तमान में भोरापुर, रामदासपुर, नादखेड़ा, गौरा उदयपुर व सहजनपुर पंचायतों का कार्य देख रहे थे। सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर लखनऊ ले जाया गया, जहां आईसीयू में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के एक पुत्री और एक पुत्र है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं ब्लॉक कर्मचारियों में शोक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...