Hardoi News: पायरिया के आधुनिक उपचार की तकनीकों पर हुआ मंथन
हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: हरदोई। इंडियन डेंटल एसोसिएशन आईडीए हरदोई शाखा की ओर से शुक्रवार शाम सतत दंत चिकित्सा शिक्षा (सीडीई) व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें जिले के वरिष्ठ दंत चिकित्सकों और आईडीए सदस्यों ने भाग लेकर मसूड़ों के रोगों के आधुनिक उपचार और नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के दंत चिकित्सा विभाग के सह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम यादव ने पायरिया एवं पीरियोडॉन्टल सर्जरी के आधुनिक उपचार एवं नवीन तकनीकों विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मसूड़ों के रोगों का समय पर निदान और उपचार दांतों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है। उन्होंने पायरिया की रोकथाम, नॉन-सर्जिकल और सर्जिकल उपचार पद्धतियों के अंतर तथा पीरियोडॉन्टल सर्जरी में आधुनिक तकनीकों के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.