हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: हरपालपुर। बाढ़ के पानी में करंट उतरने से एक किशोरी की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के हरियापुर गांव निवासी महेंद्र यादव की 14 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी रविवार की शाम करीब पांच बजे बाढ के पानी से निकल कर जानवरो को चारा डालने पशुशाला जा रही थी। तभी ट्रांसफार्मर से करंट उतरने से वह उसमें पानी में गिरकर तड़पने लगी। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई है। मामले की सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है मृतका गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा थी।प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यव...