हरदोई, जुलाई 12 -- Hardoi News: बेनीगंज। विकासखंड कोथावां की कई ग्राम पंचायतों तक अब भी नहीं पहुंच सका है। पाइपलाइन बिछाए जाने के बावजूद कई गांवों में जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। प्रतापनगर चौराहा निवासी धर्मेंद्र तिवारी, अरुण शुक्ला, मुन्नू पांडे, वीरेंद्र तिवारी, अवधेश तिवारी और भगवान दास ने बताया कि कई बार लिखित शिकायत के बावजूद न तो पाइपलाइन दुरुस्त कराई गई और न ही घरों तक पानी की आपूर्ति शुरू हुई। उनका कहना है कि विभागीय उदासीनता के कारण योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतापनगर चौराहा से बघौली मार्ग की करीब एक वर्ष पहले मरम्मत कराई गई थी। निर्माण कार्य के दौरान जल जीवन मिशन की पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन आज तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलत...