हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: हरदोई। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और प्रॉफिट लिंक्ड इंसेंटिव में भेदभाव समाप्त करने की मांग को लेकर गुरुवार शाम बैंक कर्मियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्टेशन रोड स्थित मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले हुए प्रदर्शन में एसबीआई, पीएनबी, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। संयोजक राकेश पाण्डेय ने कहा कि पीएलआई को लेकर बैंक यूनियनों और इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (आईबीए) के बीच हुए लिखित समझौते में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को समान दर से अधिकतम 15 दिन की पीएलआई देने का प्रावधान था। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन आरोप लगाया कि इसके विप...