Hardoi News: पांच दिनों से गायब युवक का क्षत-विक्षत शव खेत में मिला, हत्या की आशंका
हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: बेंहदर, संवाददाता। घर से मन्दिर बताकर गये गायब युवक का शव पांचवें दिन धान के खेत में बुधवार की शाम क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा पाया गया है। सूचना पर कासिमपुर इंस्पेक्टर घनश्याम राम समेत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम की मदद से प्रकरण की बारीकी से जांच की। मृतक के पिता उदय प्रताप सिंह ने मंदिर के पुजारी समेत चार लोगों पर हत्या की आशंका जताई है।कासिमपुर थाना क्षेत्र के बलनापुर गांव निवासी 35 वर्षीय मंटू सिंह 30 अक्टूबर को सिरौली गांव स्थित धीपेश्वर मंदिर घर में बता कर गए थे। जहां से वापस घर नहीं लौटे । मंटू की खोजबीन के लिए दो दिनों तक परिजनों समेत तमाम ग्रामीणों ने ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 1 नवंबर को पिता उदय प्रताप सिंह की लिखित तहरीर पर कासिमपुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.