Hardoi News: पांच घंटे धरने पर बैठे किसान, दोपहर बाद पहुंचीं एसडीएम
हरदोई, अगस्त 18 -- Hardoi News: सवायजपुर। तहसील परिसर में मंगलवार को किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए करीब पांच घंटे इंतजार करना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों किसान एसडीएम कार्यालय से महज 10 मीटर की दूरी पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे पर दोपहर तक कोई आला अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। करीब 3:15 बजे एसडीएम शिवानी सिंह धरनास्थल पर पहुंचीं और किसानों की समस्याएं सुनीं। भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह तोमर के नेतृत्व में किसान रामगंगा नदी के तटवर्ती और आसपास के गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी समेत कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। किसानों का आरोप है कि इन क्षेत्रों के गांवों में राजस्व विभाग के कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंचते, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.