हरदोई, नवम्बर 14 -- Hardoi News: संडीला। पहचान छिपाकर मंदिर में शादी करने और करीब 11 साल तक वैवाहिक संबंध में रहने के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। कानपुर के जाजमऊ निवासी एक महिला ने संडीला थानाक्षेत्र के जामू गांव निवासी अपने पति सोनू और उसके परिजनों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, मारपीट और अपने 10 वर्षीय बेटे समेत उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला गुड़िया के मुताबिक, 2015 में जाजमऊ के सोनू ने खुद को हिंदू बताकर मंदिर में उससे शादी की थी। दोनों जाजमऊ में किराए पर कमरा लेकर करीब 11 साल से साथ रह रहे हैं। उनका एक बेटा भी हुआ, जिसकी उम्र करीब 10 साल है। आरोप है कि करीब दो साल पहले उसे पता चला कि सोनू मुस्लिम है। वह दुबई में नौकरी करता है और भारत आता-जाता रहता है। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले ...