हरदोई, अक्टूबर 5 -- Hardoi News: कछौना। बीते सप्ताह हुई झमाझम बारिश के बाद ब्लॉक मुख्यालय परिसर में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में अब तक जलभराव बना हुआ है। एक सप्ताह बाद भी अस्पताल परिसर पानी से घिरा होने के कारण टापू जैसा नजर आ रहा है। इससे दर्जनों गांवों से पशुओं का इलाज कराने पहुंचने वाले पशुपालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल परिसर में गंदा पानी भरा होने से बदबू और गंदगी का आलम है। इससे यहां पर जल निकासी की लचर व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना हुआ है। पशु चिकित्सक आशीष कुमार ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। पानी निकलवाने के बाद दोबारा जलभराव हो जाता है। समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। बीडीओ महेश चंद ने बताया कि ब्लॉक परिसर से...