Hardoi News: पशुचर भूमि पर धान की फसल बोने का आरोप
हरदोई, नवम्बर 14 -- Hardoi News: हरदोई। ब्लॉक क्षेत्र अहिरोरी की ग्राम सभा उमरा ब्यौरापुर में पशुचर (चारागाह) की सरकारी जमीन पर कब्जा करके धान बोने का आरोप लगाया गया है। किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव की पशुचर भूमि पर कुछ लोगों द्वारा करीब 16 वर्षों से कब्जा किया गया है। कई बार कानूनगो और लेखपाल से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इन दिनों पशुचर भूमि पर धान की फसल खड़ी है। कब्जाधारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.