Hardoi News: पर्यटन से क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा : सांसद
हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: अतरौली। पर्यटन विभाग से जंगली शिव बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 31 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद रविवार को सांसद अशोक रावत ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन से क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा। वह क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि मानकर विकास के लिए परिवार सहित समर्पित हैं। सांसद ने कहा कि पहले मंदिर परिसर के तालाब में बड़ी संख्या में कमल के फूल खिलते थे, जिससे इसकी सुंदरता बढ़ती थी। सौंदर्यीकरण के बाद तालाब और मंदिर परिसर को आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में हेलीपैड का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को सुविधा मिलेगी। पर्यटन विभाग के परियोजना प्रबंधक रामशंकर, सहायक परियोजना प्रबंधक सुरेश मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.