Hardoi News: परिवार, समाज और देश के कल्याण के लिए राम कथा सुनना जरूरी
हरदोई, अक्टूबर 22 -- Hardoi News: मल्लावां। श्यामपुर में शांति सत्संग मंच के तत्वावधान में 53वें प्रवचन एवं संत सम्मेलन का शुभारंभ भगवान की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पहले दिन वृंदावन से आए जगतगुरु स्वामी योगेश्वराचार्य महाराज ने कहा कि परिवार, समाज और देश के कल्याण के लिए राम कथा सुनना आवश्यक है। भगवान की कृपा से ही जीवन के सभी कार्य संपन्न होते हैं। मनुष्य को स्वयं को परमात्मा का निमित्त मात्र समझना चाहिए। सत्संग से मनुष्य को विवेक की प्राप्ति होती है। वह स्वार्थ छोड़कर परमार्थ के मार्ग पर आगे बढ़ता है। हनुमत द्वार पीठाधीश्वर स्वामी धीरेन्द्राचार्य ने कहा कि संत जीवात्मा को परमात्मा से जोड़ने का कार्य करते हैं। हमारी संस्कृति और संस्कार अच्छे होने चाहिए। प्रकाश चंद्र गुप्त, दिनेश चंद्र, उमेश चंद्र और संतोष चंद्र गुप्त ने सत्संग एवं संतों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.